CLT20: As it happened - Mumbai Indians win the title for the second time
मुंबई की सचिन को यादगार विदाई, आखिरी मुकाबले में मायूस हुए द्रविड़
दिल्ली। मैन ऑफ द मैच हरभजन सिंह के एक ओवर में लिए तीन विकेटों समेत कुल चार झटकों की दम पर मुंबई इंडियंस ने रनों से भरपूर रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 33 रनों से हराकर चैंपियंस लीग का खिताब दूसरी बार जीत लिया।
इस जीत के साथ मुंबई ने एक ही सीजन में आईपीएल और चैंपियंस लीग जीत सचिन को यादगार विदाई देने के अपने वादे को भी पूरा कर दिखाया। वहीं क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे राहुल द्रविड़ को मायूस होना पड़ा।
